रामनगर: कार्बेट पार्क का ढिकाला जोन खुलने पर वीआईपी लोगों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। बीते दिनों बालीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम के कार्बेट भ्रमण के बाद अब सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज भी अपने परिवारिक सदस्यों के साथ ढिकाला भ्रमण पर हैं। भ्रमण के दौरान एक साथ तीन बाघ दिखने से वह काफी खुश नजर आए।
सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज कुरियन जोसेफ इन दिनों कार्बेट आए हुए हैं। वह 25 नवंबर को अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार्बेट आए थे। उनको राज्य के अतिथि का दर्जा मिला है। पार्क अधिकारियों ने धनगढ़ी में उनकी आगवानी की थी। पार्क सूत्रों की मानें तो पूर्व जज जोसफ वीआईवी विश्राम गृह खिनानोली में रूके हुए हैं। ढिकाला में जिप्सी सफारी के दौरान उन्हें तीन बाघ एक साथ घूमते दिख गए। बाघों को देखकर वह व उनके पारिवारिक सदस्य काफी खुश नजर आए। पार्क सूत्रों के मुताबिक पूर्व जज रविवार को कार्बेट से वापस लौट जाएंगे। बता दें कि ढिकाला वीआईपी का पसंदीदा स्थल पर्यटन स्थल है। पिछले साल फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ढिकाला घूमने के लिए पहुंचे थे। कांगे्रस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी कई बार कार्बेट के भ्रमण पर आ चुके हैं।
Source Link
Picture Source : https://www.latestlaws.com/media/2018/12/Justice-Kurian-Joseph.jpg

