ताजमहल के अंदर स्थित शाही मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद गहराता ही जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद कुछ लोगों ने टिकट खरीदकर ताजमहल के अंदर मस्जिद में नमाज पढ़ी. इस दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधिकारियों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने. ताजमहल के अंदर नमाज पढ़ने का विडियो इन दिनों वायरल हो रहा है.दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 19 जुलाई 2018 को आदेश दिया था कि सिर्फ शुक्रवार को ताजमहल मस्जिद में नमाज अदा हो सकती है. साथ ही स्थानीय लोग ही यहां नमाज अदा करेंगे. बावजूद इसके दोपहर में 12 बजे के बाद विवादित बैन को ठेंगा दिखाते हुए ताजमहल इंतजामिया कमिटी (टीएमआईसी) के सदस्यों ने मंगलवार को ताजमहल परिसर में नमाज पढ़ी. हालांकि, 'वजू टैंक' (जहां नमाज पढ़ने से पहले नमाजी अपना शरीर साफ करते हैं) में रोज की तरह ताला ही लगा रहा और नमाजियों ने नमाज पढ़ने से पहले पीने के पानी से खुद को साफ किया.

शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है लेकिन नमाजियों के लिए दोपहर में दो घंटे के लिए इसे खोला जाता है.

वहीं मामले में सीआईएसएफ का कहना था कि उनके पास ऐसा कोई आदेश नहीं आया है कि सिर्फ शुक्रवार को ही नमाज पढ़ी जाएगी. साथ ही अगर कोई टिकट लेकर प्रवेश करता है तो उसे कैसे रोका जा सकता है. हालांकि वीडियो में एक शख्स उन्हें नमाज पढ़ने से रोकता भी नजर आ रहा है.

गौरतलब है कि ताजमहल मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए स्थानीय लोगों ने पुरातत्व विभाग को कई बार ज्ञापन भी दिया, लेकिन अभी तक उस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है.

 

Source

Picture Source :