आदरणार्थ प्रतिगृहीता कब भारित किया जा सकेगा -- आदरणार्थ प्रतिगृहीता भारित नहीं किया जा सकेगा जब तक कि विनिमय-पत्र उसकी परिपक्वता पर संदाय के लिए ऊपरवाल को उपस्थापित न किया गया और तद्द्वारा अनादृत न कर दिया गया हो और ऐसे अनादर के लिए टिप्पणित या प्रसाक्ष्यित न किया गया हो ।