जो ऊपरवाल भागीदार नहीं हैं उन द्वारा प्रतिग्रहण -- जहाँ कि विनिमय-पत्र के अनेक ऐसे ऊपरवाल हैं, जो भागीदार नहीं हैं, वहाँ उनमें से हर एक उसे अपने लिए प्रतिगृहीत कर सकता है किन्तु उनमें से कोई भी उसे किसी दूसरे के लिए उसके प्राधिकार के बिना प्रतिगृहीत नहीं कर सकता ।