“दर्शन पर'' “उपस्थापन पर'' “दर्शनोपरांत'' -- वचन-पत्र या विनिमय-पत्र में “दर्शन पर” और “उपस्थापन पर” शब्दों से माँग पर अभिप्रेत है। “दर्शनोपरांत” शब्द से वचन-पत्र में दर्शनार्थ उपस्थापन के पश्चात् तथा विनिमय-पत्र में प्रतिग्रहण या अप्रतिग्रहण के लिए टिप्पण या अप्रतिग्रहण के लिए प्रसाक्ष्य के पश्चात् अभिप्रेत है।