महानगर मजिस्ट्रेट का निर्णय-महानगर मजिस्ट्रेट निर्णय को इसमें इसके पूर्व उपबंधित रीति से अभिलिखित करने के बजाय निम्नलिखित विशिष्टियों को अभिलिखित करेगा, अर्थात् :-
(क) मामले का क्रम संख्यांक ;
(ख) अपराध किए जाने की तारीख ;
(ग) यदि कोई परिवादी है तो उसका नाम ;
(घ) अभियुक्त व्यक्ति का नाम और उसके माता-पिता का नाम और उसका निवास-स्थान ;
(ङ) अपराध जिसका परिवाद किया गया है या जो साबित हुआ है ;
(च) अभियुक्त का अभिवाक् और उसकी परीक्षा (यदि कोई हो) ;
(छ) अंतिम आदेश ;
(ज) ऐसे आदेश की तारीख ;
(झ) उन सब मामलों में, जिनमें धारा 373 के अधीन या धारा 374 की उपधारा (3) के अधीन अंतिम आदेश के विरुद्ध अपील होती है, निर्णय के कारणों का संक्षिप्त कथन ।

