बंधपत्र की अंतर्वस्तुएं-ऐसे किसी व्यक्ति द्वारा निष्पादित किया जाने वाला बंधपत्र उसे, यथास्थिति, परिशांति कायम रखने या सदाचारी रहने के लिए आबद्ध करेगा और बाद की दशा में कारावास से दंडनीय कोई अपराध करना या करने का प्रयत्न या दुष्प्रेरण करना चाहे, वह कहीं भी किया जाए, बंधपत्र का भंग है ।

