आदेशानुसार देय चेक - (1) जहाँ कि आदेशानुसार देय चेक पाने वाले के द्वारा या निमित्त पृष्ठांकित होना तात्पर्यित है वहाँ सम्यक् -अनुक्रम में संदाय करने से ऊपरवाल का उन्मोचन हो जाता है ।
(2) जहाँ कि चेक का वाहक को देय होना मूलतः अभिव्यक्त है वहाँ ऊपरवाल उसके वाहक को सम्यक्-अनुक्रम में संदाय द्वारा उन्मोचित हो जाता है, यद्यपि उस पर कोई पृष्ठांकन पूर्णतः या निरंक दर्शित हो और यद्यपि आगे के परक्रामण का निर्बन्धित या अपवर्जित होना ऐसे किसी भी पृष्ठांकन से तात्पर्यित है ।