भोपाल के हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की मौत मामले में मुख्य आरोपी समर्थ सिंह की जमानत पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट आज शुक्रवार को सुनवाई करेगा। ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। जिस पर जस्टिस एके सिंह की समर वेकेशन बैंच में दोपहर 2।30 बजे सुनवाई होगी। समर्थ पर मृतका पत्नी ट्विशा को प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि समर्थ की प्रताड़ना से तंग आकर ट्विशा ने आत्महत्या की है। घटना के बाद से ही समर्थ फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उस पर पुलिस ने 30 हजार का ईनाम भी घोषित किया है।

गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द करने कोर्ट में याचिका

इधर ट्विशा शर्मा के परिवार का कहना है कि, वह समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत का विरोध करेंगे। ट्विशा शर्मा के परिवार के वकील आयुष तिवारी का कहना है कि, ''ट्विशा शर्मा के परिवार ने उसकी सास और पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत को रद्द करने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई है।'' वकील ने ट्विशा शर्मा और सास गिरीबाला सिंह के व्हाट्सएप चैट के हवाले से बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि, ''व्हाट्सएप चैट दर्शाती है कि ट्विशा को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी। हम कोर्ट में ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की भी मांग उठाने की तैयारी में हैं।

Source link

Picture Source :