सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण  के मामले की सुनवाई के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल में हार के लिए SIR को ही दोषी ठहराया है। इसके लिए ममता बनर्जी के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में आंकड़े भी दिए हैं। टीएमसी की ओर से कहा गया है कि वो इसके लिए अलग से मामला दाखिल करेंगे। टीएमसी ने दावा किया कि अगर इसी गति से ट्रिब्यूनल में मामलों की सुनवाई हो तो 4 साल लग जाएंगे

सुप्रीम कोर्ट में टीएमसी का दावा

टीएमसी के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि बीजेपी और टीएमसी में हार जीत का फासला 32 लाख है,और इससे कहीं ज्यादा मामले मुकदमेबाजी में फंसे हुए हैं। टीएमसी ने दावा किया कि 31 सीटों पर हार जीत का अंतर SIR में लंबित मामलों से कम है। एक सीट पर तो टीएमसी 862 वोट से हारी है। और वहां 5000 से ज्यादा लोग SIR की वजह से वोट ही नहीं डाल पाए। टीएमसी ने कहा कि वो इस मामले में याचिक दाखिल करेंगे और SIR में लंबित मामलों को कानूनी आधार बनाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने भरोसा दिलाया कि अगर टीएमसी पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर इलेक्शन पेटिशन दाखिल करती है तो चुनाव आयोग इस पर जवाब दाखिल करेगा। वहीं SIR के लंबित मामलों के स्टेटस पर सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से रिपोर्ट लेंगे।

Source Link

Picture Source :