सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय करते समय खेती की सटीक लागत पर राज्यों के प्रस्तावों को महत्व देने की याचिका पर केंद्र और अन्य से जवाब मांगा। सीजेआई सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने केंद्र सरकार और कृषि लागत एवं मूल्य आयोग सहित अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर याचिका पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी है।
याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा कि याचिका देश के किसानों से संबंधित एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाती है। याचिका में अधिकारियों को यह निर्देश देने की मांग की गई है कि वे खेती की सटीक लागत के आधार पर गणना किए गए एमएसपी के तहत अधिसूचित सभी फसलों की पूर्ण खरीद सुनिश्चित करें।
याचिका में यह निर्देश देने की भी मांग की गई है कि उन सभी किसानों से फसलों की पूर्ण खरीद सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं, जो अपनी फसलों को एमएसपी पर बेचना चाहते हैं।
सुप्रीम कोर्ट में आज और किन मामलों पर होनी है सुनवाई?
ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर के प्रबंधन से संबंधित याचिका पर सुनवाई करेगा।
गाजियाबाद में चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में एसआईटी जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।
देशभर के न्यायाधीशों के कल्याण से संबंधित अखिल भारतीय न्यायाधीश संघ की याचिका पर सुनवाई करेगा।
चंबल रिजर्व में अवैध रेत खनन से संबंधित याचिका पर सुनवाई करेगा।
कश्मीरी अलगाववादी नेता मसरत आलम भट की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसकी जांच एनआईए द्वारा एक आतंकी मामले में की जा रही है।
नीतीश कटारा हत्याकांड में दोषी विकास यादव की याचिका पर सुनवाई करेगा।
सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता शीतलवाड़ की याचिका पर सुनवाई करेगा।
Picture Source :

