असंदाय द्वारा अनादर -- वचन-पत्र, विनिमय-पत्र या चेक असंदाय द्वारा अनादृत हुआ तब कहा जाता है जबकि ऊपरवाल, वचन-पत्र का रचयिता, विनिमय-पत्र का प्रतिगृहीता या चेक का ऊपरवाल उसका संदाय करने के लिए सम्यक् रूप से अपेक्षित किए जाने पर संदाय में व्यतिक्रम करता है ।